फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Legal action will be taken on violation of SADA rules

Kangra News: साडा के नियमों की अवहेलना पर होगी कानूनी कार्रवाई

Fri, 29 Nov 2024 08:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 29 Nov 2024 08:29 AM IST
विज्ञापन
Legal action will be taken on violation of SADA rules
टीसीपी के माध्यम से अवहेलना करने वालों की मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

68 अवैध निर्माणकर्ताओं को पूर्व में निर्माण कार्य को लेकर जारी किए गए थे नोटिस
राज कुमार सूद
बैजनाथ (कांगड़ा)। पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में साडा के तहत आने वाली चार पंचायतों में नियमों को ताक पर रखकर किए गए अनधिकृत निर्माण कार्यों को लेकर विभाग की ओर से जल्द ही कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साडा के तहत टीसीपी के माध्यम से चार पंचायतों बीड़, चौगान, क्योर और गुनेहड़ के 68 अवैध निर्माणकर्ताओं को पूर्व में निर्माण कार्य को लेकर नोटिस जारी किए थे।
बाद में इनमें से कुछ लोगों ने औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी थी, लेकिन कुछ लोगों ने अब तक नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया है। कुछ माह पूर्व ऐसे निर्माणकर्ताओं के बिजली, पानी के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए थे, लेकिन संबंधित विभागों से कार्रवाई न होने पर अब प्रशासन ने ऐसे अवैध निर्माण की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नियमों की अवहेलना करके किए गए सात-आठ निर्माण कार्य पैराग्लाइडिंग की लैंडिंग साइट के समीप के हैं और अन्य चारों पंचायतों के ग्रामीण एरिया में है। गत दिनों हुई साडा की बैठक में भी इन निर्माण कार्यों पर कार्रवाई को ले कर चर्चा हुई है और रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन जल्द ही कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगा। लोगों का कहना है कि रोक के बावजूद चौगान का एरिया कंक्रीट का जंगल बनता जा रहा है और इस पर प्रशासन को कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। साडा के अध्यक्ष एवं एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बताया कि साडा के नियमों की अवहेलना को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed