फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Leave of fire department personnel cancelled till 21st in the district

Kangra News: जिले में 21 तक अग्निशमन विभाग कर्मियों की छुटि्टयां रद्द

Wed, 15 Oct 2025 02:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Leave of fire department personnel cancelled till 21st in the district
धर्मशाला। दिवाली के उपलक्ष्य में जिला कांगड़ा में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। कर्मचारियों को 14 से 21 अक्तूबर तक छुट्टियों पर पाबंदी रहेगी। इस समयावधि के दौरान विभाग के कर्मचारी अग्निशमन केंद्रों में तैनात रहेंगे। साथ ही दिवाली और दिवाली से पहले संवेदनशील पटाखा बिक्री स्थानों पर विभाग की गाड़ियां तैनात की जाएंगी। इसके लिए अग्निशमन केंद्र प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार त्योहारी सीजन और दिवाली को लेकर अग्निशमन विभाग के कर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। दिवाली पर होने वाली आग की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिवाली के पर्व के लिए अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की 12-12 घंटों की शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जाएगी। अग्निशमन विभाग ने विभाग की ओर से जिले के मुख्य स्थानों पर लगे हाइड्रेंट की जांच भी की है जिससे आवश्यकता पड़ने पर इनका इस्तेमाल किया जा सके। वहीं, विभाग द्वारा फायर से संबंधित सभी उपकरणों और गाड़ियों को भी दुरुस्त किया है।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग धर्मशाला के फायर ऑफिसर कर्म चंद कश्यप ने बताया कि 21 अक्तूबर तक कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगाई है। दिवाली त्योहार पर आगजनी की घटनाओं की संभावनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है और उपकरणों, वाहनों को दुरुस्त करने के साथ ही हाइड्रेंट जांचे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed