फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Latest technologies are being incorporated in agriculture: Dr. Sanjay

कृषि में नवीनतम तकनीकें की जा रहीं शामिल : डॉ. संजय

Mon, 02 Jun 2025 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 02 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Latest technologies are being incorporated in agriculture: Dr. Sanjay
कांगड़ा। केंद्र सरकार ने देशभर में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत रविवार काे कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा के वैज्ञानिकों ने जोगीपुर, ललेहड़ और कच्छियारी गांव में कृषि संवाद करवाया। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा के प्रभारी और मृदा वैज्ञानिक डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि वैज्ञानिकों की टीम लैब टू लैंड अभियान को आगे बढ़ाते हुए कार्य क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों को सम्मिलित कर रही है। अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति करते हुए डॉ. शर्मा ने मृदा परीक्षण, फसल विविधीकरण और संतुलित उर्वरकों के उपयोग की जानकारी दी। डॉ. दीप ने खरीफ मौसम की उपयुक्त फसलों के बारे में जानकारी साझा की और साथ ही उन्नत कृषि पद्धतियों का सुझाव भी दिया। कार्यक्रम में उपस्थित केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. नीतू शर्मा ने ड्रोन तकनीक का उपयोग एवं सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विषयवाद विशेषज्ञ कृषि विभाग डॉ. रूपिका, कृषि विभाग अधिकारी डॉ. मंजू, आतमा परियोजना कांगड़ा की डॉ. प्रिया, डॉ. नीतिका भी कार्यक्रम में उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लाेगाें काे कृषि संबंधित प्रकाशन सामग्री भी वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed