फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Last night in fear, the fire reached ten meters away from the houses

दाड़नू जंगल में प्रचंड आग से खौफ के साये में गुजरी लोगों की रात

Sat, 30 Apr 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Last night in fear, the fire reached ten meters away from the houses
धर्मशाला। दाड़नू के जंगलों में लगी भयंकर आग से स्थानीय लोगों की पूरी रात खौफ के साये में बीती। हालत यह थी कि घरों से दस मीटर दूर आग की लपटें पहुंच गईं थीं। रिहायशी मकानों, दुकानों और बिजली के ट्रांसफार्मर को आग से बचाने के लिए रात करीब एक बजे तक वन विभाग, अग्निशमन विभाग के कर्मचारी और स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग की लपटों को देखकर हर कोई खौफजदा था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के चेहरों पर दहशत साफ दिखाई दे रही थी। वीरवार शाम सात बजे लगी इस आग को काबू करने में 18 घंटे का समय लग गया। वन विभाग के रेंज ऑफिसर सुरेश चंद ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग के 12 कर्मी और अग्निशमन विभाग के पांच कर्मचारियों ने योगदान दिया। डीएफओ धर्मशाला स्वयं भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से शुक्रवार दोपहर बाद आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि करीब दो हेक्टेयर जंगल इस आग की चपेट में आए हैं। वन विभाग के कर्मियों ने आग बुझाने के लिए सौ मीटर लंबी फायर लाइन भी बना दी थी। इसके बावजूद तेज हवाओं से आग नीचे घरों की ओर आ गई। ऐसे में वन विभाग, अग्निशमन विभाग के कर्मियों और स्थानीय लोगों ने रिहायशी मकानों, दुकानों और बिजली के ट्रांसफार्मर को बचाने के लिए रात एक बजे तक कड़ी मशक्कत की। आग की लपटें जब घरों से महज 10 मीटर से दूर रह गईं, तो कड़ी मशक्कत के बाद आग को बझाने में कामयाबी मिली। इसके बाद आग पहाड़ी के ऊपरी इलाकों में लगी रही।
विज्ञापन

बहुमूल्य वन संपदा और जीव-जंतु जल गए: प्रहलाद
स्थानीय निवासी प्रहलाद ने बताया कि इस भयंकर आगजनी में कई जीव-जंतु। इसके अलावा जंगल में उग रहे नए पौधे भी राख हो गए। इस आगजनी में वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात भर डरे-सहमे से रहे लोग: सुरजीत
स्थानीय दुकानदार सुरजीत सिंह ने बताया कि आग के खौफ से हर कोई डरा-सहमा सा था। प्रवासी मजदूरों से इतनी भयंकर आग को देखकर अपना सिर पकड़ लिया था। ऐसे में आग के उस मंजर को देखकर हर किसी ने डर के साय में रात बिताई।
हर कोई खौफजदा था: नैहरिया
स्थानीय निवासी हेम नैहरिया ने बताया कि जंगलों में लगी आग की लपटों को देखकर हर कोई खौफजदा था। वन विभाग के कर्मियों ने आग बुझाने के लिए सौ मीटर लंबी फायर लाइन भी बना दी थी। इसके बावजूद हवा के झोंकों के साथ आग घरों की तरफ बढ़ आई।

रात एक बजे तक आग बुझाने की कोशिश: ओम
स्थानीय निवासी ओम नैहरिया ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों के अलावा स्थानीय युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं और एक छोटे बच्चे ने रात एक बजे तक आग बुझाने के लिए कड़े प्रयास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed