फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Land registry stopped, seller to return Rs 2 lakh with 9% interest

Kangra News: जमीन रजिस्ट्री पर रोक, विक्रेता को नौ फीसदी ब्याज सहित लौटाने होंगे दो लाख

Wed, 18 Mar 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 18 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Land registry stopped, seller to return Rs 2 lakh with 9% interest
धर्मशाला। जमीन बिक्री समझौते से जुड़े एक मामले में न्यायालय ने विक्रेता को दो लाख रुपये खरीदार को ब्याज सहित लौटाने के आदेश दिए हैं। यह राशि नौ फीसदी ब्याज के साथ वापस करनी होगी। साथ ही याचिकाकर्ता की जमीन की रजिस्ट्री (स्पेसिफिक परफॉर्मेंस) कराने की मांग खारिज कर दी है। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश धर्मशाला हकीकत ढांडा की अदालत ने यह फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

न्यायालय में कांगड़ा क्षेत्र के व्यक्ति ने इस बारे में वर्ष 2018 में याचिका दायर की थी। इसमें कहा था कि क्षेत्र के एक व्यक्ति से जून 2017 को एक कनाल जमीन बेचने का समझौता हुआ था। इसकी कुल कीमत छह लाख रुपये तय हुई थी और दो लाख रुपये बतौर बयाना दिया गया, लेकिन बाद में विक्रेता ने रजिस्ट्री करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

वादी ने अदालत से समझौते को लागू करवाने (रजिस्ट्री) और कब्जा दिलाने की मांग की थी। वैकल्पिक रूप से चार लाख रुपये (बयाने की दोगुनी राशि) ब्याज सहित दिलाने की मांग भी की थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि जमीन संयुक्त स्वामित्व में है और समझौते में कुछ शर्तें ऐसी हैं, जिनके चलते रजिस्ट्री करवाना व्यावहारिक नहीं है। ऐसे में स्पेसिफिक परफॉर्मेंस देना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय ने अपने फैसले में वादी के पक्ष में वैकल्पिक राहत देते हुए प्रतिवादी को दो लाख रुपये राशि नौ फीसदी वार्षिक साधारण ब्याज के साथ 13 जून 2017 से भुगतान तिथि तक लौटाने के आदेश दिए। साथ ही मुकद्दमे का खर्च भी देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed