{"_id":"66c3c1997f82e0cd6103e2c4","slug":"land-inspected-for-construction-of-vegetable-market-in-draman-kangra-news-c-95-1-ssml1008-143914-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: द्रमण में सब्जी मंडी के निर्माण के लिए भूमि का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: द्रमण में सब्जी मंडी के निर्माण के लिए भूमि का किया निरीक्षण
Tue, 20 Aug 2024 03:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 20 Aug 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को द्रमण में सब्जी मंडी के निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को सब्जी मंडी के निर्माण के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपमंडल अधिकारी करतार चंद, तहसीलदार दीक्षांत, मार्केटिंग बोर्ड सचिव दीक्षित जरयाल भी उपस्थित रहे। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर हल्के में सब्जी मंडी खुलने से रोजगार के अवसर युवाओं एवं स्थानीय जनता को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि फोरलेन के चलते द्रमण में कई दुकानदार प्रभावित हुए हैं।
उनके लिए सब्जी मंडी द्रमण में खुलना वरदान सिद्ध साबित होगी। पठानिया ने कहा कि जल्द ही सारी प्रक्रिया करके सब्जी मंडी के निर्माण कार्य की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी ताकि प्रभावित दुकानदारों के साथ साथ किसानों को भी लाभ मिल सके। इस मौके पर देवदत्त शर्मा, पूर्व प्रधान करनैल सिंह, रणजोध सिंह, दिनेश कुमार, जगदीश सोनी, अश्वनी शर्मा, शिव कुमार शर्मा, विक्रम सिंह, रंजीत सिंह राणा, कमल किशोर, संसार चंद और मोनू कुमार आदि स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
-- -