{"_id":"683b3a4810eb857fd202b4c7","slug":"lakhs-were-spent-yet-grass-could-not-grow-in-chaugan-number-one-kangra-news-c-88-1-cmb1003-151813-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: लाखों खर्च, फिर भी चौगान नंबर एक में नहीं उग पाई घास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: लाखों खर्च, फिर भी चौगान नंबर एक में नहीं उग पाई घास
Sun, 01 Jun 2025 10:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 01 Jun 2025 10:49 AM IST
विज्ञापन
जिला चंबा प्रोग्रेसिव काउंसिल ने चौगान की मरम्मत पर उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला प्रोग्रेसिव काउंसिल के पदाधिकारियों ने चौगान नंबर एक के मरम्मत कार्य पर सवाल उठाए हैं। संयुक्त बयान में काउंसिल के अध्यक्ष चंद्र सहगल, कोषाध्यक्ष सुरेंद भंडारी और सचिव गुरमुख सिंह बंदी ने कहा कि प्रशासन की ओर से चार माह तक चौगान बंद रखा था। मगर चौगान के बीचों बीच कई हिस्सों में घास नहीं है, जबकि मिलेनियम गेट के समीप भी इस बार घास नहीं उग पाई है। उन्होंने कहा कि हर साल चौगान नंबर एक की मरम्मत के लिए लाखों रुपये की राशि प्रशासन की ओर से खर्च की जाती है। मगर हर बार चौगान की मरम्मत को लेकर निराशा हाथ लगती है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि चौगान नंबर एक की मरम्मत को लेकर विशेषज्ञों की सलाह के मुताबिक घास उगाई जाए।