{"_id":"6830c526451578521d07ee09","slug":"kulthi-panchayat-lagged-behind-in-budget-expenditure-jhikli-ichhi-won-kangra-news-c-95-1-kng1037-178289-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कुल्थी पंचायत रही बजट खर्च में सबसे पीछे, झिकली इच्छी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कुल्थी पंचायत रही बजट खर्च में सबसे पीछे, झिकली इच्छी ने मारी बाजी
Sat, 24 May 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 24 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा। कांगड़ा विकास खंड की कुल्थी पंचायत 15वें वित्तायोग की राशि खर्च करने में सबसे फिसड्डी साबित हुई है। जहां एक ओर झिकली इच्छी पंचायत ने 47 फीसदी से अधिक बजट खर्च कर विकास कार्यों में सक्रियता दिखाई, वहीं कुल्थी पंचायत ने महज 13 फीसदी राशि ही खर्च की। वित्त वर्ष 2024-25 में कांगड़ा ब्लॉक की पंचायतों को लगभग 13.98 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई थी। अब तक औसतन 36 फीसदी राशि का ही उपयोग हो पाया है। वहीं, पंचायत समितियों को 15वें वित्तायोग के तहत 33.23 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी, जिसमें से अब तक 66.77 फीसदी, यानी करीब 22.18 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। हालांकि अभी भी लगभग 11.04 लाख रुपये की राशि खर्च होना बाकी है।
हमने पंचायतों को समय-समय पर बजट खर्च करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठकों में जिन पंचायतों का प्रदर्शन कमजोर रहा, उन्हें अधिक राशि खर्च करने के लक्ष्य दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक विकास कार्य पूरे हो सकें।
पारुल कटियार, खंड विकास अधिकारी, कांगड़ा
विज्ञापन
हमने पंचायतों को समय-समय पर बजट खर्च करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठकों में जिन पंचायतों का प्रदर्शन कमजोर रहा, उन्हें अधिक राशि खर्च करने के लक्ष्य दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक विकास कार्य पूरे हो सकें।
विज्ञापन
पारुल कटियार, खंड विकास अधिकारी, कांगड़ा