फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kitchen hall inaugurated at the Jwalamukhi Municipal Council office complex.

Kangra News: ज्वालामुखी नप कार्यालय परिसर में किचन हॉल लोकार्पित

Tue, 22 Sep 2026 08:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 22 Sep 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
Kitchen hall inaugurated at the Jwalamukhi Municipal Council office complex.
नवनिर्मित किचन का शुभ आरम्भ करते विधायक संजय रत्न व पार्षद स्तोत्र जागरूक पाठक
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नगर परिषद कार्यालय परिसर में नवनिर्मित किचन हॉल का मंगलवार को स्थानीय विधायक संजय रतन ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा भी लिया। विधायक ने कहा कि इस किचन हॉल के निर्माण से सामाजिक समारोहों, बैठकों और सामुदायिक आयोजनों के दौरान खानपान की व्यवस्थाएं संचालित करने में शहरवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचने पर नगर परिषद अध्यक्ष सोम किरण शर्मा की अगुवाई में पार्षदों और कर्मचारियों ने विधायक का स्वागत किया। समारोह में एसडीएम संजीव शर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञानेश्वर शर्मा, संगठन महासचिव नीरज शर्मा तथा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) अक्षित गुप्ता सहित अन्य गण्यमान्य व स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed