{"_id":"684d7bd51436eb3a780a8302","slug":"kishori-lal-became-the-first-mla-to-reach-tamrailu-kangra-news-c-95-1-ssml1021-181378-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: टमरैलू पहुंचने वाले पहले विधायक बने किशोरी लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: टमरैलू पहुंचने वाले पहले विधायक बने किशोरी लाल
विज्ञापन
टमरैलू पहुंचने वाले पहले विधायक बने किशोरी लाल
टमरैलू और खोली गांव का किया दौरा
जनसमस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत झिकली भेठ के दूरदराज गांव टमरैलू में बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने दौरा किया। उनका ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया और बताया कि 77 साल बाद पहली बार किसी विधायक ने टमरैलू गांव का दौरा किया है। दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार गांव के विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। सरकार गांव-गांव के लिए सड़क, पानी-बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि सकारडी से गांव टमरैलू के लिए निर्माणाधीन डेढ़ किलोमीटर सड़क को लोक निर्माण विभाग की ओर से पक्का किया जाएगा। पेयजल सुविधाओं को भी दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को बिजली के खराब तारों को दुरुस्त करने और सिंगल फेस की क्षमता बढ़ाने करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी। इसके बाद विधायक ने गांव खोली का दौरा किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जल शक्ति विभाग को पुरानी पानी की टंकियों की मरम्मत और जर्जर पाइपों को बदलकर नए पाइप लगाने के निर्देश दिए। साथ ही बिजली के खंभों की स्थापना के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
उन्होंने बताया कि गाजियाबाद से खोली तक सड़क के निर्माण कार्य के लिए चार लाख की धनराशि स्वीकृत की है और कार्य प्रगति पर है। उन्होंने अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति पवन धीमान, कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग जगदीश, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा सहित स्थानीय ग्रामीण पप्पी राम, ध्यान सिंह, गुलेर चंद, सोनू राम आदि उपस्थित रहे।