फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Khair again in Nurpur's Basa and ax on fruit plants

नूरपुर के बासा में 40 खैर और फलदार पेड़ों का अवैध कटान

Mon, 02 May 2022 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Khair again in Nurpur's Basa and ax on fruit plants
जसूर (कांगड़ा)। वन परिक्षेत्र नूरपुर की कंडी-भुगनाड़ा वन सोसायटी के पदाधिकारियों ने का आरोप है सोसायटी की भूमि से 40 के लगभग फलदार पौधों और खैर के पेड़ों पर वन माफिया की कुल्हाड़ी चली है।
विज्ञापन

इस अवैध कटान में आम, नींबू, कनियार, तर्याल और खैर के पेड़ों को काटा गया है। जानकारी के अनुसार अवैध कटान को लेकर एक शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन

वन सोसायटी की पांच सदस्यीय कमेटी के प्रधान बलदेव सिंह, उपप्रधान ज्ञान सिंह, सचिव सतपाल राणा, सदस्य कर्म सिंह और बलजीत सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में मांग की है कि इस अवैध कटान मामले की जांच की जाए। उन्होंने सवाल किया है कि पेड़ों का यह अवैध कटान वन विभाग की बिना मंजूरी से वन सोसायटी की भूमि पर कैसे हुआ है। सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि यह वन सोसायटी 1941से पंजीकृत है और इसमें 400 के लगभग सदस्य और 5 एक्टिव सदस्य हैं। वन सोसायटी का नाम कंडी भुगनाड़ा वन सोसायटी है। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि यह कटान कुछ लोगों की ओर से मंदिर के रास्ते को लेकर किया गया था। कहा कि वन सोसायटी की बिना मंजूरी से आनन-फानन में चली जेसीबी के माध्यम से कटे पेड़ों को वहीं मिट्टी में दबा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बासा कंडी-भुगनाड़ा वन सोसायटी की भूमि से नष्ट किए पेड़ों और जेसीबी मशीन से किए गए कार्य की जांच के बाद रिपोर्ट बनाई गई है। यहां चले कार्य को बंद करवा दिया गया है। इसमें संलिप्त दोषियों पर 15,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। -शशि कुमार, रेंज ऑफिसर, वन मंडल नूरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed