फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra's tourism gets wings, milk plant gives gift to farmers

Kangra News: कांगड़ा के पर्यटन को पंख, मिल्क प्लांट से किसानों को सौगात

Sun, 18 Feb 2024 02:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 18 Feb 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Kangra's tourism gets wings, milk plant gives gift to farmers
धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार के दूसरे बजट में कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने को लेकर की गई घोषणा पर अमल किया गया है। इस दौरान जिले में गगल एयरपोर्ट के विस्तार, धर्मशाला के रक्कड़ और पालमपुर में हेलीपोर्ट विशेष भूमिका अदा करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने 2024-25 के बजट में कहा है कि कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की घोषणा उन्होंने अपने पिछले बजट सत्र में की थी। अब गगल हवाई अड्डा के विस्तार के लिए पुनर्वास एवं पुनः स्थापन योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसके बाद भू-अधिग्रहण का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, धर्मशाला के रक्कड़ और पालमपुर में 13-13 करोड़ रूपये की लागत से हेलीपोर्ट विकसित किए जाएंगे। इनका सर्वेक्षण होने के बाद डिजाइन प्राप्त किया जा चुका है और इनकी डीपीआर तैयार की जा रही है, जिसके तुरंत बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पर्यटन विकास के लिए प्रतिबद्धता की दिशा में बढ़ते हुए स्वदेश दर्शन-2 के अंतर्गत पौंग डैम के विकास और प्रबंधन के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया गया है। पौंग डैम को स्वदेश दर्शन के तहत जोड़ने से यहां पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed