{"_id":"6792a24a57d9951ea30ffc2b","slug":"kangras-rajat-won-the-big-gardener-of-lakhdata-dhui-chhinj-kangra-news-c-95-1-ssml1021-162968-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कांगड़ा के रजत ने जीती लखदाता धूई छिंज की बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कांगड़ा के रजत ने जीती लखदाता धूई छिंज की बड़ी माली
Fri, 24 Jan 2025 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
चढ़ियार (कांगडा)। चढ़ियार के टांची के तीन दिवसीय लखदाता धूई छिंज मेले का वीरवार को समापन हो गया। मेले के समापन समारोह में बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेले में पुरुष कुश्ती में बड़ी माली रजत कांगड़ा और सोनू पठानकोट के बीच हुई, जिसमें रजत कांगड़ा विजेता रहे। जिन्हें गुर्ज के साथ 21 हजार रुपये नकद इनाम दिया गया।
छोटी माली आदित्य जवाली और राहुल कांगड़ा के बीच हुई, जिसमें आदित्य विजेता रहे, जिन्हें 15 हजार रुपये, जबकि उपविजेता राहुल इंदौरा को 11 हजार रुपये इनाम दिया। कुश्ती में महिला पहलवानों ने भी अपने दांवपेंच दिखाए। महिला कुश्ती में फाइनल दंगल रितिका कांगड़ा और शामली पठानकोट के बीच में हुआ, जिसमें रितिका विजेता रहीं। महिला कुश्ती में विजेता पहलवान को 7,100 रुपये और उपविजेता पहलवान को 5,100 रुपये इनाम दिया।
वालीबॉल प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला पार्थिक क्लब संसाई चढ़ियार और अवाहदेवी क्लब हमीरपुर के बीच हुआ, जिसमें पार्थिक क्लब संसाई की टीम विजेता रही। मेले में महिला रस्साकशी प्रतियोगिता भी लोगों का मुख्य आकर्षण रही। प्रतियोगिता में जानस महिला मंडल की टीम विजेता, जबकि दूसरे स्थान पर पटेलनगर की टीम रही। वहीं, तीसरे स्थान पर नंनवाड महिला मंडल की टीम रही।