{"_id":"690217b7d5f3cf29cc0259bf","slug":"kangras-chek-panchayat-deputy-head-murdered-case-registered-against-unknown-person-kangra-news-c-95-1-kng1004-203235-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कांगड़ा की छेक पंचायत उप प्रधान की हत्या, अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कांगड़ा की छेक पंचायत उप प्रधान की हत्या, अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज
Thu, 30 Oct 2025 07:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 30 Oct 2025 07:03 AM IST
विज्ञापन
चढ़ियार/बैजनाथ (कांगड़ा)। कांगड़ा जिले के चढ़ियार क्षेत्र की छेक पंचायत के उप प्रधान रवि राणा (40) की मंगलवार देर रात हत्या कर दी गई। उनका शव देर रात करीब 12ः00 बजे घर से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे मिला है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज लिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को रवि राणा ने चढ़ियार में एक व्यक्ति के घर शराब पी थी। इसके बाद वह अपने घर की तरफ निकल गए थे। देर रात गांव का ही एक युवक अपनी गाड़ी से गुजर रहा था तो उसने सड़क किनारे अचेत पड़े एक व्यक्ति को देखा। युवक ने जब उप प्रधान को फोन किया तो घंटी की आवाज उसी व्यक्ति के पास बजी, जिससे रवि राणा की पहचान हो पाई।
इसके बाद युवक ने पंचायत प्रधान और अन्य ग्रामीणों को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी यादेश ठाकुर तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने कहा हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
बुधवार को पुलिस अधीक्षक कांगड़ा, डीएसपी और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने इस संबंध में गांव के 4-5 लोगों से पूछताछ भी की है। पुलिस को अंदेशा है कि किसी ने हत्या करने के बाद रवि राणा का शव को घर से कुछ दूरी पर फेंका है। मृतक रवि राणा अविवाहित थे और अपने अविवाहित बड़े भाई के साथ रहते थे, क्योंकि उनके माता-पिता का स्वर्गवास हो चुका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।