फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra Zila Parishad session heats up over chairs and budget.

Kangra News: कुर्सियों और बजट पर गरमाया कांगड़ा जिला परिषद का सदन

Wed, 05 Aug 2026 07:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 05 Aug 2026 07:48 AM IST
विज्ञापन
Kangra Zila Parishad session heats up over chairs and budget.
धर्मशाला में जिला परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिप अध्यक्ष सीमा चौधरी। अमर उजाला
धर्मशाला। जिला परिषद कांगड़ा की नवनिर्वाचित सदस्यों की पहली ही त्रैमासिक बैठक मंगलवार को हंगामेदार रही। अध्यक्ष सीमा चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पार्षदों ने विकास कार्यों के बजट, अपने अधिकारों और सभागार में बैठने के घटिया इंतजामों को लेकर कड़ा ऐतराज जताया, जिससे सदन का माहौल गरमा गया।
विज्ञापन

बैठक शुरू होते ही सदस्यों ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए की गई व्यवस्था पर रोष प्रकट किया। पार्षदों का आरोप था कि चुने हुए प्रतिनिधियों को टेंट की कुर्सियों पर बिठाया गया और बिना टेबल के फाइलें तथा कागज नीचे गिरते रहे। उन्होंने मांग की कि आगामी बैठकों में प्रॉपर कुर्सी-बेंच, टेबल और डायरी-पेन की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

साथ ही बैठक की शुरुआत में ही प्रति सदस्य केवल दो से तीन मुद्दे सीमित रखने और अधिकारों की जानकारी अंत में दिए जाने पर भी पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा। सदस्यों ने बैठक में सड़क, पेयजल, बेसहारा पशुओं की समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उपाध्यक्ष अभिमन्यु कंवर, सीईओ एवं एडीसी विनय कुमार तथा जिला पंचायत अधिकारी सचिन कटोच मौजूद रहे। बैठक में एडीसी विनय कुमार ने सभी बीडीओ को गोसदनों का विस्तृत ब्योरा सौंपने के निर्देश दिए, वहीं अध्यक्ष सीमा चौधरी ने 16वें वित्त आयोग के तहत विकास कार्यों में पारदर्शिता और समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

पार्षद बोले-अगली बैठक में दरी बिछाकर जमीन पर बैठेंगे
जिला परिषद वार्ड नगरी-कलूंड की सदस्य श्रेष्ठा ठाकुर ने गोपालपुर चिड़ियाघर की उपेक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देहरा के बनखंडी जू को तवज्जो दी जा रही है, लेकिन स्थानीय लोगों की रोजी रोटी भी जुड़े गोपालपुर चिड़ियाघर की उपेक्षा हो रही है। उन्होंने गोसदन की जांच न होने पर धरने की चेतावनी दी। उन्होंने बैठने की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पूर्व कार्यकाल में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था लेकिन हल नहीं हुआ। वहीं कवाड़ी वार्ड के जिप सदस्य सतीश ने उनका समर्थन करते हुए चेतावनी दी कि यदि अगली बैठक में उचित टेबल-कुर्सी का प्रबंध नहीं हुआ तो सभी पार्षद नीचे जमीन पर दरी बिछाकर बैठेंगे। सदस्यों ने पंचायत और एसडीएम कार्यालयों में भी जिला परिषद सदस्यों के बैठने के लिए उचित स्थान तय करने की मांग रखी। जिला परिषद के उपाध्यक्ष अभिमन्यु कंवर ने कहा कि इस विषय पर जिला पंचायत अधिकारी से बात हो चुकी है और आगामी बैठक में व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।
सरकार से तो पूछने पड़ेंगे सवाल : शुभम
बैठक में चर्चा के दौरान जिप सदस्य शुभम कपूर की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों पर बीच में उन्हें उपाध्यक्ष ने टोक दिया। इस पर शुभम ने कहा कि जनता ने यहां भेजा है। उनके मुद्दे उठाना दायित्व है। ऐसे में बीच में टोका जाएगा तो मुख्यमंत्री की ओर से जिला परिषद के सदस्यों के लिए कही गई बात सत्य हो जाएगी कि वह एक दिन के लिए ही होते हैं। सीएम ने सही कहा था क्योंकि जिला परिषद सदस्यों को न तो मुद्दे उठाने दिए जाते हैं और न ही ऐसी व्यवस्था है कि वह कुछ पूछ सकें, लेकिन सरकार से सवाल तो पूछने पड़ेंगे।

जिला परिषद सदस्यों ने उठाए ये मुद्दे
भत्तला वार्ड के सदस्य ने बोह घाटी में भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत राशि और पुनर्वास सहायता देने की पुरजोर मांग रखी। इसके अलावा बैठक में बेसहारा पशुओं की समस्या, स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की तैनाती और दवाइयों की उपलब्धता की मुद्दे भी उठाएघ। पार्षदों ने कहा कि सरकारी स्कूलों में स्टाफ का सर्वे कर रिक्त पद भरे जाएं। सड़कों, पेयजल योजनाओं और कूहलों की स्थिति सुधारी जाए। परिवहन सुविधा को सुदृढ़ करने और चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे व स्ट्रीट लाइटें लगाने की भी मांग रखी।


नव गठित जिला परिषद की पहली बैठक में बेसहारा पशुओं, कूहलों, स्वास्थ्य, पेयजल और सड़कों के मुद्दे प्रमुखता से उठे। भोजनावकाश के बाद पार्षदों को उनके अधिकारों व उपलब्ध बजट की जानकारी दे दी गई है। -सीमा चौधरी, अध्यक्ष, जिला परिषद कांगड़ा

धर्मशाला में जिला परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिप अध्यक्ष सीमा चौधरी। अमर उजाला

धर्मशाला में जिला परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिप अध्यक्ष सीमा चौधरी। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed