फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra youth dies under suspicious circumstances in Canada

Kangra News: कनाडा में संदिग्ध हालात में कांगड़ा के युवक की मौत

Sun, 07 Sep 2025 08:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 07 Sep 2025 08:26 AM IST
विज्ञापन
Kangra youth dies under suspicious circumstances in Canada
डरोह (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा की ग्राम पंचायत मलेहड़ के 30 वर्षीय आशीष चौधरी की कनाडा में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आशीष बीते एक वर्ष से स्टडी वीजा पर कनाडा में पढ़ाई कर रहा था और दो माह पहले ही पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी शुरू की थी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह ही कनाडा से आए एक फोन ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। फोन पर आशीष की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गत बुधवार को आशीष की अपनी मां चंपा रानी (टीजीटी, पीएमश्री स्कूल डरोह) से आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद संपर्क न होने पर उसका दोस्त कमरे में गया, जहां दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन

पुलिस की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो आशीष का शव चारपाई पर पड़ा मिला। कनाडा पुलिस मामले की जांच कर रही है। आशीष परिवार का इकलौता बेटा था। बहन दिल्ली में नौकरी करती है और पिता का पहले ही निधन हो चुका है। युवक की मौत की खबर से परिवार सदमे में है और परिजन शव को स्वदेश लाने के लिए कनाडा एंबेसी से लगातार संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed