फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   kangra woman found hanging at maternal home dowry harassment fir against four

कांगड़ा: मायके में फंदे से झूलती मिली 23 वर्षीय महिला, पति-ननद समेत चार पर FIR; मां का दहेज प्रताड़ना का आरोप

Mon, 05 Oct 2026 09:58 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, इंदौरा/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, इंदौरा/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 05 Oct 2026 09:58 AM IST
सार

कांगड़ा के डमटाल में 23 वर्षीय सिमरन शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह करीब छह महीने पहले मुकेरियां के मेहतावपुर निवासी अश्वनी शर्मा से शादी के बाद इन दिनों मायके में रह रही थी। रविवार सुबह उसका शव कमरे में पंखे से चुन्नी के सहारे लटका मिला। मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
kangra woman found hanging at maternal home dowry harassment fir against four
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डमटाल क्षेत्र में मायके आई 23 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव रविवार सुबह उसके कमरे में पंखे के सहारे फंदे से झूलता मिला। मृतका की पहचान सिमरन शर्मा पुत्री ओम प्रकाश निवासी डमटाल के रूप में हुई है। सिमरन की शादी करीब छह माह पहले पंजाब के मुकेरियां क्षेत्र के मेहतावपुर निवासी अश्वनी शर्मा के साथ हुई थी। घटना के बाद मृतका की मां मधु के बयानों के आधार पर डमटाल पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


सुबह सामान्य थी दिनचर्या
परिजनों के अनुसार रविवार सुबह सिमरन सामान्य दिनचर्या के तहत उठी थी। उसने घर में झाड़ू-पोछा किया और मां के साथ मिलकर खाना भी बनवाया। इसके बाद मां ने उसे पठानकोट चलने के लिए तैयार होने को कहा। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब सिमरन काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई और आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने कमरे की कुंडी तोड़ी। कमरे के अंदर सिमरन पंखे से चुन्नी के सहारे लटकी मिली। परिजन उसे तत्काल सिविल अस्पताल इंदौरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने के बाद डमटाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद नागरिक अस्पताल नूरपुर में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। नूरपुर से पहुंची जिला फॉरेंसिक यूनिट ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने कमरे से आवश्यक भौतिक साक्ष्य और नमूने जुटाए। पुलिस के अनुसार कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

पति समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज
मृतका की मां मधु के बयानों के आधार पर पुलिस ने पति अश्वनी शर्मा, सास, ससुर और ननद के खिलाफ बीएनएस की धारा 80(2), 108 और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि उन्होंने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों और ससुराल पक्ष की भूमिका की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed