फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra Valley train service will run again from tomorrow

Kangra News: कल से फिर दौड़ेगी कांगड़ा घाटी की रेल सेवा

Thu, 04 Dec 2025 01:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kangra Valley train service will run again from tomorrow
बैजनाथ (कांगड़ा)।। कांगड़ा घाटी की लाइफलाइन रेल सेवा एक बार फिर से पांच दिसंबर से शुरू हो जाएगी। अभी यह रेल सेवा बैजनाथ-पपरोला से कांगड़ा और जोगिंद्रनगर के लिए ही शुरू होगी। इसके लिए रेलवे विभाग की तरफ से तीन दिन पूर्व समयसारिणी जारी की गई थी। लोगों के आग्रह और यात्रियों की सुविधा के लिए अब नई समयसारिणी जारी की गई है। इसके मुताबिक बैजनाथ-पपरोला से कांगड़ा मंदिर तक दो ट्रेन अप और डाउन करेंगी और एक ट्रेन पपरोला से जोगिंद्रनगर के लिए अप-डाउन करेगी। बैजनाथ-पपरोला से पहली ट्रेन सुबह 7 बजे कांगड़ा के लिए रवाना होगी और नौ बजकर 10 मिनट पर कांगड़ा पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन पपरोला से एक बजकर 20 मिनट पर चलेगी और 3.30 बजे कांगड़ा पहुंचेगी। इसी प्रकार कांगड़ा से पपरोला के लिए पहली ट्रेन सुबह 10 बजे चलेगी और 12 बजे पपरोला पहुंचेगी। कांगड़ा से दूसरी ट्रेन शाम साढ़े चार बजे चलेगी और साढ़े 6 बजे पपरोला पहुंचेगी। पपरोला से जोगिंद्रनगर के लिए सुबह 8 बजे ट्रेन रवाना होगी और साढ़े 9 बजे जोगिंदर नगर पहुंचेगी। यही ट्रेन जोगिंदर नगर से साढ़े दस बजे पपरोला के लिए रवाना होगी और 12 बजे पपरोला पहुंचेगी। विभाग ने अभी इसी रूट पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू की है और आने वाले समय में पठानकोट तक रेल के दौड़ने की उम्मीद की जा रही है। नई समयसारिणी से छात्रों, कामकाजी लोगों और टांडा मेडिकल कॉलेज जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed