{"_id":"69035c15a855d15f1c0f028f","slug":"kangra-tops-the-state-in-awareness-and-better-work-against-tb-kangra-news-c-95-1-kng1002-203323-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: टीबी के प्रति जागरूकता और बेहतर कार्य करने में कांगड़ा प्रदेशभर में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: टीबी के प्रति जागरूकता और बेहतर कार्य करने में कांगड़ा प्रदेशभर में अव्वल
Fri, 31 Oct 2025 06:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 31 Oct 2025 06:06 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य सचिव ने सीएमओ और जिला स्वास्थ्य अधिकारी को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। टीबी के प्रति जागरूकता और बेहतर कार्य करने में कांगड़ा प्रदेशभर में अव्वल रहा है। इस पर स्वास्थ्य सचिव एम सुदा देवी ने शिमला में सीएमओ कांगड़ा डॉ. विवेक करोल और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद को सम्मानित किया। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला कांगड़ा ने अभी तक डेढ़ लाख लोगों के छाती के एक्सरे किए हैं और यह आंकड़ा प्रदेशभर में पहले स्थान पर है।
कांगड़ा में स्वास्थ्य विभाग ने 3,16,210 लोगों को टीबी की जोखिमपूर्ण आबादी में चयनित किया है। इसमें से 1,50,051 लोगों की अभी तक जांच की जा चुकी है। दिसंबर 2024 से जिले में विभिन्न शिविरों के माध्यम से लोगों की जांच की जा रही है और लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से टीबी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उधर, सीएमओ कांगड़ा डॉ. विवेक करोल ने बताया कि जिला कांगड़ा में स्वास्थ्य विभाग की टीम बेहतर कार्य कर रही है, इस कारण उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि टीबी के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर किया जाए। साथ ही लोगों से अपील है कि इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।