फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra secured first place in the theatre competition.

Kangra News: रंगमंच प्रतियोगिता में कांगड़ा ने पाया प्रथम स्थान

Sat, 24 Oct 2026 04:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 24 Oct 2026 04:50 AM IST
विज्ञापन
Kangra secured first place in the theatre competition.
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पपरोला में आयोजित दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव के समापन पर
बैजनाथ (कांगड़ा)। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पपरोला में शुक्रवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव 2026-27 का समापन हुआ। राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों के 248 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणामों में रंगमंच में कांगड़ा प्रथम, बिलासपुर द्वितीय और सिरमौर तृतीय रहा। शास्त्रीय एकल नृत्य में शिमला ने पहला, हमीरपुर ने दूसरा और चंबा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, लोक नृत्य की विभिन्न श्रेणियों में हमीरपुर और कांगड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रंगमंच प्रस्तुतियों के जरिए विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा, विकसित भारत और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन


मुख्यातिथि अनुराग शर्मा ने विद्यार्थियों से जीवन में पांच संकल्प अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय की चारदीवारी निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने और रास्ते की मरम्मत के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। प्राचार्य राजेश कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर शिक्षक, निर्णायक मंडल के सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed