फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra police will give career tips to students

Kangra News: विद्यार्थियों को कॅरिअर के टिप्स देगी कांगड़ा पुलिस

Fri, 18 Apr 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 18 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kangra police will give career tips to students
धर्मशाला। स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कांगड़ा पुलिस कॅरिअर संबंधी टिप्स देगी। इसके लिए वीरवार से शुरू हुए पुलिस सप्ताह के अंतर्गत धर्मशाला में जमा दो कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

किस क्षेत्र में जाने के लिए क्या तैयारी करनी है, इसके लिए संबंधित क्षेत्र के एक्सपर्ट ही बच्चों को जानकारी देंगे, जिससे कि जमा दो कक्षा के बाद बच्चों में भटकाव की स्थिति न बने और वह अपनी रुचि के अनुसार विषय का चयन कर सकें। वीरवार को पुलिस सप्ताह के आरंभ पर एसपी ऑफिस में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या धर्मशाला सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि कांगड़ा पुलिस की ओर से 17 से 24 अप्रैल तक पुलिस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसमें वीरवार और शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर काउंसलिंग के सत्र रखे गए हैं। इन सत्रों में यूपीएससी, कानून, सेना, बैंक, चिकित्सा सहित अन्य विशेषज्ञ इन क्षेत्रों में आने के लिए तैयारियाें और विषय संबंधी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 19 अप्रैल को पुलिस की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य जांचने के अलावा बच्चों में नशे के प्रारंभिक लक्षणों और नशे की लत में फंसे युवाओं को इससे निकालने के बारे में भी विशेषज्ञों की ओर से जानकारी दी जाएगी। वहीं, 20-21 अप्रैल को फ्रेंडली वॉलीबाल और रस्साकशी के मुकाबले करवाए जाएंगे। साथ ही 22 और 23 अप्रैल को पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे। वीरवार को पुलिस सप्ताह के पहले एसपी कांगड़ा सहित बैंक क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों ने विद्यार्थियों की काउंसलिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed