{"_id":"68e2143515d3d521c80bca78","slug":"kangra-news-vehicle-falls-into-deep-ditch-in-jassur-young-man-dies-accident-occurred-on-saturday-night-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जसूर में गहरी खाई में गिरी गाड़ी, युवक की मौत, शनिवार रात को पेश आया हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जसूर में गहरी खाई में गिरी गाड़ी, युवक की मौत, शनिवार रात को पेश आया हादसा
Sun, 05 Oct 2025 12:16 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, जसूर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जसूर (कांगड़ा)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:16 PM IST
सार
जिला कांगड़ा में एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक जसूर में मिट्टी के बर्तनों की दुकान करता था।
विज्ञापन
जसूर में गहरी खाई में गिरी गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
ग्राम पंचायत कमनाला निवासी अनूप की गाड़ी शनिवार रात को घर जाते हुए सिनेमा हॉल के पास एक गहरी खाई में गिर गई। इसके चलते युवक अनूप घायल हो गया। इस गाड़ी के गहरी खाई में गिरने का किसी को भी पता नहीं चला। लेकिन गाड़ी के गिरने की आवाज से कुछ युवकों ने गाड़ी को ढूंढने की कोशिश की थी, लेकिन गहरी खाई होने के कारण उन्हें गाड़ी नहीं मिली।
वहीं जब अनूप घर पर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तथा उन्होंने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट में पुलिस थाना नूरपुर में दी। वहीं इसी बीच उन्हें किसी ने अनूप की गाड़ी को सिनेमा हाल के पास गिरे होने की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस और परिजन जब गाड़ी तक पहुंचे तो युवक की मौत हो चुकी थी। युवक जसूर में मिट्टी के बर्तनों की दुकान करता था। थाना प्रभारी नूरपुर एसके धीमान पुष्टि करते हुए बताया कि शव को नूरपुर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।