फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra man dies of heart attack in Nigeria

Kangra News: नाइजीरिया में हृदयाघात से कांगड़ा के व्यक्ति की मौत

Sun, 16 Feb 2025 08:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 16 Feb 2025 08:23 AM IST
विज्ञापन
Kangra man dies of heart attack in Nigeria
राजीव कुमार। फाइल फोटो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। उपमंडल फतेहपुर के मकड़ोली निवासी राजीव कुमार (39) पुत्र पूर्ण सिंह का 10 फरवरी को नाइजीरिया के लागोस में हृदयाघात से निधन हो गया। वे दो साल पहले रोजगार की तलाश में नाइजीरिया गए थे और वहां एक लोहा फैक्ट्री में हेल्पर के रूप में कार्यरत थे।
विज्ञापन

राजीव कुमार विदेश जाने के बाद इसी वर्ष 25 मार्च को पहली बार अपने पैतृक गांव लौटने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। वे अपने बुजुर्ग माता-पिता और परिवार के एकमात्र सहारा थे। उनके निधन से पिता पूर्ण सिंह, माता स्वर्णी देवी, पत्नी रेखा देवी, 11 वर्षीय बेटी और 6 वर्षीय बेटा गहरे सदमे में हैं। शनिवार को जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बेटे शौर्य ने नम आंखों से पिता की चिता को मुखाग्नि दी। स्थानीय लोगों ने सरकार से गरीब परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed