फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra got permanent welfare officer after one and a half year

Kangra News: कांगड़ा को डेढ़ साल बाद मिला स्थायी कल्याण अधिकारी

Fri, 01 Aug 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 01 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Kangra got permanent welfare officer after one and a half year
साहिल मंडला, जिला कल्याण अ​धिकारी कांगड़ा - फोटो : बदहाल सड़क पर धान रोपित करतीं महिलाएं।
धर्मशाला। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कांगड़ा में कल्याण अधिकारी के पद पर डेढ़ साल बाद स्थायी नियुक्ति हुई है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी आदेशों के बाद साहिल मंडला ने जिला कल्याण अधिकारी का पदभार संभाला लिया है। इस पद पर स्थायी नियुक्ति होने से कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारु रूप से होगा। इससे पहले दिसंबर 2023 से जिला कल्याण अधिकारी का पद प्रतिनियुक्ति के सहारे चल रहा था। इससे लोगों को अपना कार्य करवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। उधर, जिला कल्याण अधिकारी साहिल मंडला ने बताया कि उन्होंने 2024 में एचएएस अलाइड की परीक्षा पास की है और उनकी पहली पोस्टिंग धर्मशाला में हुई है। वह चंबा के भलेई के रहने वाले हैं। जिले के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन



कांगड़ा में अभी भी खाली चल रहे 20 पद

कांगड़ा में तहसील कल्याण अधिकारियों सहित अन्य 20 पद खाली चल रहे हैं। इसमें आठ पद तहसील कल्याण अधिकारी, आठ पद क्लर्क और चार पद चपरासी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed