फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra got new division of Water Power Department, notification issued

Kangra News: कांगड़ा को मिला जल शक्ति विभाग का नया मंडल, अधिसूचना हुई जारी

Tue, 08 Apr 2025 07:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 08 Apr 2025 07:59 AM IST
विज्ञापन
Kangra got new division of Water Power Department, notification issued
कांगड़ा। उपमंडल कांगड़ा में जल शक्ति विभाग का नया डिवीजन खोलने को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर बड़ा कदम उठाया गया है। सोमवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। इससे कांगड़ा क्षेत्र की जनता को अब जल शक्ति विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शाहपुर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

जारी अधिसूचना के अनुसार नए डिवीजन में 12 पदों को स्वीकृति दी गई है। इनमें अधिशासी अभियंता, सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-2, हेड ड्राफ्ट्समैन, सीनियर असिस्टेंट (2 पद), ड्राफ्ट्समैन, जूनियर ड्राफ्ट्समैन, जेओए (आईटी) के तीन पद और मल्टी टास्क वर्कर के दो पद शामिल हैं। अधिसूचना जारी होने के बाद कृषि उपज बाजार समिति के अध्यक्ष निशु मोंगरा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने कांगड़ा की जनता को यह डिवीजन देकर एक बड़ी सौगात दी है, जो क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह निर्णय दिखाता है कि मुख्यमंत्री प्रदेश के हर कोने के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। लंबे समय तक कांगड़ा कांग्रेस के लिहाज से कमजोर रहा, लेकिन अब सरकार का ध्यान इस पर केंद्रित है। ओबीसी वर्ग से खुद को एक मजबूत चेहरा बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा को उसी की शैली में टक्कर दे रही है। वर्तमान में कांग्रेस सरकार कांगड़ा हलके में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता में खुशी की लहर
जल शक्ति विभाग के नए डिवीजन की अधिसूचना जारी होते ही कांगड़ा सदर क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है। लोग इसे क्षेत्रीय विकास और प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से सकारात्मक और आवश्यक पहल मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed