{"_id":"687f4bf78104cd3d3d085bf1","slug":"kangra-ban-on-all-types-of-weapons-in-jwalaji-from-24-july-to-4-august-sdm-is-jwalaji-isued-instructions-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: 24 जुलाई से 4 अगस्त तक ज्वालाजी में हर प्रकार के हथियारों पर प्रतिबंध, एसडीएम ने जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: 24 जुलाई से 4 अगस्त तक ज्वालाजी में हर प्रकार के हथियारों पर प्रतिबंध, एसडीएम ने जारी किए निर्देश
Tue, 22 Jul 2025 01:59 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:59 PM IST
सार
एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ज्वालाजी में यात्रियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए नवरात्र के दौरान यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
ज्वालाजी माता मंदिर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
श्रावण अष्टमी नवरात्र मेलों के दृष्टिगत ज्वालाजी नगर परिषद क्षेत्र में 24 जुलाई से 4 अगस्त तक हर प्रकार के हथियारों और विस्फोटक पदार्थों के परिवहन एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ज्वालाजी में यात्रियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए नवरात्र के दौरान यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि मेले सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से बीते, इसके लिए हर प्रकार की व्यवस्थाएं की गई हैं। ऐसे में क्षेत्र वासियों व आने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार के हथियार साथ न रखें। प्रशासनकी ओर से इस प्रतिबंध का सख्ती से पालन किया जाएगा। श्रावण अष्टमी मेलों का आयोजन 25 जुलाई से 3 अगस्त तक किया जाएगा।
विज्ञापन