फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kanchan of Palampur, Akshay of Bhavarna become head of Multi Task Worker Union

Kangra News: पालमपुर की कंचन, भवारना के अक्षय बने मल्टी टास्क वर्कर यूनियन के प्रधान

Sun, 01 Sep 2024 07:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 01 Sep 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
Kanchan of Palampur, Akshay of Bhavarna become head of Multi Task Worker Union
इंटक संबंधित कार्यकारिणी का किया गया गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। ऑल हिमाचल पीडब्ल्यूडी और जल शक्ति विभाग कांट्रेक्चुअल मल्टी टास्क वर्कर (इंटक) की बैठक जिला कांगड़ा इंटक अध्यक्ष संजय सैनी की अध्यक्षता में पालमपुर में हुई। इसमें मल्टी टास्क वर्कर भवारना और पालमपुर डिवीजन के काफी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में चुनाव भी करवाया गया। इसमें भवारना मंडल पीडब्ल्यूडी के अध्यक्ष अक्षय कुमार, उपाध्यक्ष संजय कुमार, महासचिव राहुल चौधरी, कोषाध्यक्ष विशाल कुमार, सचिव रवि कुमार व योगेश कुमार को चुना गया।

इसी तरह पालमपुर पीडब्ल्यूडी डिवीजन की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें कंचन कुमारी को प्रधान, विजय कुमार को सचिव, अनिल शर्मा को मीडिया प्रभारी, पंकज को वित्तीय सचिव, अभिषेक को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में इंदिरा देवी, आकाश, विशाल, मोहित, सपना देवी, निखिल कुमार, विपिन, विवेक कुमार, शुभम, रवि, सुमन देवी, अजु कुमार, अजय, विकास, अनु देवी, शम्मी कुमार, अनूप कुमार, सुशील कुमार, साहिल कुमार, मनोज कुमार, सुनील कुमार और क्षितिज कुमार को बनाया गया। जिला इंटक के अध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि आज प्रदेश में मिनिमम वेजेस लागू है, लेकिन मल्टी टास्क वर्कर को न्यूनतम दिहाड़ी तक नहीं दी जा रही है। जो इनके साथ अन्याय है। केवल 4500 रुपए में प्रतिमाह गुजारा करना इस महंगाई के दौर में बहुत कठिन है। वह भी तीन माह में एक बार मिलती है। उन्होंने मांग की की इन्हें हर माह वेतन दिया जाए। सैनी ने सरकार से मांग की कि मल्टी टास्क वर्कर को दैनिक वेतन भोगी बनाया जाए, ताकि प्रदेश में लागू न्यूनतम वेतन उन्हें मिल सके। इस अवसर पर जिला कांगड़ा इंटर के महासचिव विनोद चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, राकेश कुमार, पालमपुर इंटर के अध्यक्ष देवराज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed