फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jwalamukhi temple will remain open 24 hours on Chhathi, Saptami and Ashtami.

Kangra News: छठी, सप्तमी और अष्टमी पर 24 घंटे खुला रहेगा ज्वालामुखी मंदिर

Sun, 14 Apr 2024 06:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Jwalamukhi temple will remain open 24 hours on Chhathi, Saptami and Ashtami.
पांचवें नवरात्र में 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए पवित्र ज्योतियों के दर्शन
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन ने अंतिम तीन नवरात्रों के तैयार किया प्लान, सेवादारों की ड्यूटियां निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में चैत्र नवरात्र के दौरान छठी, सप्तमी और अष्टमी पर मंदिर 24 घंटे श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खुला रहेगा। मंदिर प्रशासन ने तीन दिनों के लिए सभी व्यवस्थाओं के लिए प्लान कर लिया है और सेवादारों की ड्यूटियां भी निर्धारित कर दी हैं। वहीं, तीन दिन तक मंदिर केवल भोग प्रसाद और पूर्व निर्धारित आरतियों के लिए ही बंद होगा, बाकी समय मंदिर खुला रहेगा।
शनिवार को शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में पांचवें नवरात्र के दिन स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गई। पुजारी एवं पूर्व न्यास सदस्य सौरभ शर्मा ने बताया कि पंचम नवरात्र पर स्कंदमाता की पूजा विधिवत रूप से की गई और स्कंदमाता की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

यह माता पुत्र दात्री है और सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली है। मंदिर प्रशासन की तरफ से सभी इंतजाम श्रद्धालुओं के लिए किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लखनऊ से आई भक्तों की टोली ने बताया कि वे हर साल इन नवरात्रों में माता की ज्योति लेकर जाते हैं और घर में जागरण करवाते हैं। प्रशासन के सभी इंतजाम सही हैं और सुविधाजनक दर्शन हुए हैं। पंचम नवरात्र पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ दिखी। हजारों श्रद्धालुओं ने लाइनों में लगकर और जयकारे लगाते हुए माता ज्वाला की दिव्य ज्योतियों के दर्शन किए। मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि चौथे नवरात्र पर भक्तों ने 7 लाख 12 हजार 650 रुपये अर्पित किए। पांचवें नवरात्र पर लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने दिव्य ज्योतियों के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed