फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jwalamukhi Electricity Board suffered a loss of 1.5 crores due to rain

Kangra News: ज्वालामुखी विद्युत मंडल को बारिश में 1.5 करोड़ का नुकसान

Fri, 05 Sep 2025 05:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 05 Sep 2025 05:32 AM IST
विज्ञापन
Jwalamukhi Electricity Board suffered a loss of 1.5 crores due to rain
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बरसात ने बिजली व्यवस्था की कमर तोड़ दी है। विद्युत मंडल ज्वालामुखी के अधिशासी अभियंता करणवीर सिंह पटियाल ने बताया कि अब तक बोर्ड को लगभग 1.5 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। बरसात के कारण 33 केवी, एचटी लाइनों सहित जल शक्ति विभाग की स्कीमें क्षतिग्रस्त हुई हैं। अधवाणी में दरिया किनारे स्थित विभाग की कुछ योजनाएं पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं। वहीं, सब-स्टेशन में लैंडस्लाइड से भारी नुकसान पहुंचा। हालांकि वैकल्पिक व्यवस्थाओं के जरिये लोगों के घरों तक बिजली पहुंचा दी है। शांतला, मझीन और खुंडियां सब-स्टेशन भी प्रभावित हुए हैं। खुंडिया में सुरानी को जाने वाली 33 केवी लाइन व 11 केवी लाइन डैमेज हुई है। इन्हें फिलहाल अस्थायी रूप से जोड़ा गया है लेकिन पूरी तरह बहाली कि कोशिश जारी है। अधवाणी क्षेत्र की जल शक्ति विभाग को स्कीमों को पूरी तरह रीस्टोर करने में एक माह तक का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed