फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jwalamukhi BJP celebrated black day by remembering emergency

Kangra News: ज्वालामुखी भाजपा ने आपातकाल को याद कर मनाया काला दिवस

Wed, 26 Jun 2024 06:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 26 Jun 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Jwalamukhi BJP celebrated black day by remembering emergency
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। भाजपा मंडल ज्वालामुखी ने मंगलवार को 25 जून 1975 को याद कर तत्कालीन सरकार की आपातकाल घोषित करने के निर्णय की जोरदार निंदा करते हुए कहा कि उस दौरान संविधान की सरेआम हत्या हुई थी। भाजपा के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता ठाकुर रविंद्र सिंह रवि ने कहा कि उस दौरान आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया था। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी 25 जून को हर साल इतिहास का सबसे काला दिन के रूप में मानती है और पूर्व कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों और सोच के कड़ी निंदा करती है।
विज्ञापन


इस मौके पर उस आपातकाल के दौरान के चश्मदीद गवाह रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता रामस्वरूप होंडा ने उस दौरान जनता पर हुए अत्याचार और दमनकारी नीतियों की विस्तार से चर्चा की और लोगों को बताया कि लोग किस तरह से भय के माहौल में जीने पर मजबूर थे। लोगों को पकड़ पकड़ कर हवालात में डाला जाता था। इस मौके पर भाजपा नेता मंडल भाजपा अध्यक्ष अजय खट्टा, शैलेंद्र गोस्वामी, सुरेंद्र कुमार, रामस्वरूप शास्त्री, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरिता धीमान, ममता ठाकुर, एडवोकेट भावना शर्मा और पूजा डोगरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed