फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jwalaji temple will remain open 24 hours from today till Navami

Kangra News: आज से नवमी तक 24 घंटे खुला रहेगा ज्वालाजी मंदिर

Sun, 28 Sep 2025 08:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 28 Sep 2025 08:10 AM IST
विज्ञापन
Jwalaji temple will remain open 24 hours from today till Navami
ज्वालामुखी मंदिर में ज्वाला मां के दर्शन करती एडीएम ​शिल्पी बेक्टा।स्रोत : संवाद
ज्वालामुखी/कांगड़ा/चामुंडा। नवरात्र के पांचवें दिन कांगड़ा के शक्तिपीठों में 13,900 श्रद्धालुओं ने शक्तिपीठों में दर्शन किए। शनिवार को ज्वालामुखी मंदिर में 8,000, कांगड़ा के बज्रेश्वरी मंदिर में 3400 और श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 2500 श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सप्तमी, अष्टमी और नवमीं पर बेहतर सुविधा देने के लिए ज्वालामुखी मंदिर को 24 घंटे खोलने का निर्णय लिया है। वहीं, बज्रेश्वरी मंदिर को श्रद्धालुओं की संख्या के आधार पर सुबह 5:00 बजे ही खोला जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में चौथे नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने 4.63 लाख रुपये और कांगड़ा में 3.39 लाख का चढ़ावा चढ़ाया। इस दौरान एडीएम शिल्पी बेक्टा भी शनिवार को मां ज्वाला के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान पुजारी ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। मंदिर ट्रस्ट की ओर से माता की चुनरी और सिरोपा भेंट कर एडीएम शिल्पी बेक्टा का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ज्वालामुखी मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि नवरात्र षष्ठमी, सप्तमी और अष्टमी को मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए 24 घंटे खुला रहेगा। मंदिर केवल आरती भोग के लिए बंद किया जाएगा। देशभर से आए भक्तों ने मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed