फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   'Josh' launched; cadets and volunteers to raise awareness against TB.

Kangra News: जोश लॉन्च, टीबी के खिलाफ जागरूक करेंगे कैडेट्स और स्वयंसेवी

Fri, 09 Oct 2026 01:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
'Josh' launched; cadets and volunteers to raise awareness against TB.
धर्मशाला में टीबी मुक्त भारत अ​भियान के तहत जोश टीम का शुभारंभ करते हुए सांसद डा. राजीव भारद्वा
धर्मशाला। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में जाॅइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ यानी जोश की शुरुआत हुई। लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने अभियान को लॉन्च किया। जिले ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। इसके तहत एनसीसी कैडेट्स और ''''माई भारत'''' के स्वयंसेवी गांव-गांव व घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जोश टीमों का उन्मुखीकरण, सामूहिक शपथ और प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया। टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले निक्षय मित्रों, टीबी विजेताओं और स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया। जिले की 287 पंचायतों को टीबी-मुक्त घोषित किया गया। इनमें 37 ग्राम पंचायतें स्वर्ण, 69 रजत और 181 कांस्य श्रेणी में शामिल हैं।
विज्ञापन

डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सामुदायिक भागीदारी से टीबी उन्मूलन को जनांदोलन बनाया जा सकता है। उन्होंने टीमों को लक्षण पहचान, समय पर जांच व उपचार और सामाजिक भ्रांतियां मिटाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज सहित रोटरी, लायंस क्लब और अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

धर्मशाला में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जोश टीम का शुभारंभ करते हुए सांसद डा. राजीव भारद्वा

धर्मशाला में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जोश टीम का शुभारंभ करते हुए सांसद डा. राजीव भारद्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed