फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Joint contribution is necessary to make the district tobacco free: Dr. Vivek

जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए संयुक्त योगदान जरूरी : डॉ. विवेक

Fri, 07 Nov 2025 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 07 Nov 2025 07:30 AM IST
विज्ञापन
Joint contribution is necessary to make the district tobacco free: Dr. Vivek
धर्मशाला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत वीरवार को सीएमओ सभागार धर्मशाला में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. विवेक करोल ने की। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले को तंबाकू मुक्त बनाने को लेकर सभी को मिलकर इस अभियान को सफल बनाने में सयुंक्त रूप से योगदान अपेक्षित है।
विज्ञापन

जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराधा ने बताया कि तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान के लिए निरंतर जागरूकता गतिविधियों के साथ-साथ संस्थानों के आसपास और परिसरों में तंबाकू सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने पर ध्यान देना होगा। कार्यशाला के दौरान डॉ. अनुराधा ने तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान के लिए अनिवार्य शर्तों के बारे विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद, शिक्षा विभाग के उप निदेशक उच्च शिक्षा कमलेश कुमारी और उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय संब्याल, नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं ब्लॉक परियोजना अधिकारियों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed