फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   joining at kangra

डॉ. निपुण जिंदल ने संभाला डीसी कांगड़ा का पदभार

Wed, 23 Jun 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
joining at kangra
धर्मशाला में कांगड़ा के नए उपायुक्त का पदभार संभालते हुए आईएएस डॉ निपुण जिंदल - फोटो : Kangra
धर्मशाला। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ. निपुण जिंदल ने बुधवार को धर्मशाला में डीसी कांगड़ा का पदभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन

इससे पहले डॉ. निपुण जिंदल हमीरपुर, रामपुर और शिमला में विशेष स्वास्थ्य सचिव और नेशनल हेल्थ मिशन में प्रबंध निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सुचारु कार्यान्वयन उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए भी पुख्ता कदम उठाए जाएंगे।

डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिले में देश के तीन प्रमुख शक्तिपीठ ज्वालाजी, चामुंडा तथा ब्रजेश्वरी धाम हैं। इन मंदिरों में व्यवस्थाओं के सृदुढ़ीकरण के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए कंप्यूटरीकरण पर जोर दिया जाएगा, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों के त्वरित निदान के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे तथा लंबित मामलों के शीघ्र निपटान के लिए प्रयास किए जाएंगे। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर पंचवटी पार्कों के निर्माण तथा खेल मैदानों को विकसित करने के लिए भी प्लान तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed