{"_id":"da600de10f0b224bafbd1a9c530222c5","slug":"job-opportutity-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्फ मैदान बनने से मिलेंगे रोजगार के मौके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्फ मैदान बनने से मिलेंगे रोजगार के मौके
ब्यूरो/ अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)।
Updated Mon, 07 Dec 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहसिक खेलों के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। हेल साइकिल रेस के समापन मौके पर शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर आने से लोगों को रोजगार मिलने के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
बीड़ के क्योर में गोल्फ मैदान के लिए जमीन के अधिग्रहण पर लोगों के विरोध पर उन्होंने कहा कि बदलाव के लिए कुछ त्याग करना पड़ता है और गोल्फ मैदान रोजगार के अवसर पैदा करेगा।
विज्ञापन
वर्तमान समय आईटी व साहसिक खेल गतिविधियों का है और बीड़ में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने बीपीए (बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन) का खेल कैलेंडर जारी करते हुए कहा कि जून में धर्मशाला से मनाली तक बाइक रेस का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बीड़ राजगुंधा मार्ग ट्रैकिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर है और इसे विकसित किया जाएगा। उन्होंने हेल रेस के प्रायोजकों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
इससे पूर्व उन्होंने विजेताओं को मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। एसोसिएशन के सदस्यों ने निदेशक अनुराग शर्मा की अगुवाई में सुधीर शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर तहसीलदार वचित्र सिंह, डा. वाईके शर्मा, प्यारे लाल शर्मा, जेएस गुलेरिया, अनुराग शर्मा, अमित डोगरा, विरेंद्र कटोच, सुरेश ठाकुर, अविनाश धवन, शलभ अवस्थी, विश्वास भी उपस्थित रहे।