फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jewelry and cash stolen from house by breaking window grill in Rajpur

चोरों ने राजपुर में खिड़की की ग्रिल तोड़ उड़ाई गहने व नकदी

Sun, 29 Aug 2021 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash stolen from house by breaking window grill in Rajpur
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर पुलिस अभी खिलडु में हुई चोरी की जांच में जुटी ही थी कि चोरों शनिवार रात राजपुर में एक बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर से करीब 17 लाख के गहने और नकदी ले गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजपुर चौक पर करीब रात तीन बजे चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात अंजाम दिया। घर के मालिक प्रमोद सूद अपने परिवार सहित घर पर ही सोये थे कि साथ लगते घर के ड्राइंग रूम से चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर करीब 17 लाख रुपये के गहने ओर चालीस हजार रुपये नकदी ले गए। यह सामान एक बॉक्स में रखा था।
विज्ञापन

चोर इस बक्से को उड़ा ले गए। शनिवार रात करीब ढाई बजे प्रमोद सूद को अपने घर के बाहर किसी आवाज का अहसास हुआ तो उठकर देखा तो उन्हें कहीं भी कुछ ऐसा नहीं लगा। इसके बाद वे दोबारा अपने बेडरूम में चले गए। उसके बाद उन्हें फिर से कोई आवाज सुनाई दी तो वह फिर उठे तो उन्हें शक हुआ कि कमरे में कोई आया है। उन्होंने चोर-चोर चिलाना शुरू किया तभी बाकी परिवार के सदस्य भी उठ गए, लेकिन जब कमरे में देखा तो खिड़की की ग्रिल टूटी थी। चोर बक्से को साथ ले गए थे। जो घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर मिल गया। लेकिन उसमें रखे गहने और नकदी और कुछ अन्य सामान चोर ले गए थे। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस थाना पालमपुर में की। इस पर डीएसपी पालमपुर ने स्वयं घटनास्थल का दौरा किया है। उधर, पालमपुर के डीएसपी गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर सारे मामले की जानकारी ले कर धारा 457 तथा 380 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरे तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed