फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jewelery worth Rs 40 lakh recovered from two theft accused

Kangra News: चोरी के दो आरोपियों से 40 लाख के आभूषण बरामद

Fri, 10 Nov 2023 09:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 10 Nov 2023 09:16 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth Rs 40 lakh recovered from two theft accused
धर्मशाला। पुलिस थाना धर्मशाला के अंतर्गत योल चौकी के तहत आठ और 25 अक्तूबर को अलग-अलग जगह सेंधमारी और चोरी की घटनाओं में 40 लाख के 700 ग्राम सोना और 250 ग्राम चांदी और आभूषण बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ कांगड़ा सहित मंडी और कुल्लू में भी कई मामले चल रहे हैं। आरोपियों की पहचान राकेश कुमार और लक्की निवासी बलधर, नगरोटा बगवां के रूप में हुई है। आरोपियों पर आठ से दस केस अन्य चोरी और सेंधमारी के मंडी और कुल्लू में भी चल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के ही अन्य तीन मामलों में भी आरोपियों को पुलिस हिरासत में लिया जाएगा और कस्टडी ट्रांसफर की जाएगी। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि योल चौकी के अंतर्गत आठ अक्तूबर और 25 अक्तूबर को अलग-अलग जगह सेंधमारी और चोरी की घटनाएं हुई हैं। 700 ग्राम सोना व 250 ग्राम चांदी और ज्वेलरी बरामद की गई है। इस मामले में आरोपियों ने कोई इस्तेमाल नहीं किया। जहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उन्होंने सीसीटीवी और डीवीआर को भी डिसलोकेट कर फेंक दिया था। आरोपियों ने सेंधमारी के लिए ऐसे घरों को चुना है जहां पर घरों में कोई भी मौजूद नहीं था या फिर घर वाले क्षेत्र से बाहर हैं। घरों के ताले कटर से काटे गए हैं और एक घर में अलमारी भी काटी है, जिससे जेवरात चुराए गए हैं। उन्होंने बताया कि बैजनाथ, मंडी और कुल्लू में भी आरोपितों की संलिप्तता है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। अन्य मामलों में भी आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा और पूछताछ जारी है। जिस घर में चोरी हुई, उसके मालिक विदेश में हैं। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे घर में लगा रखे हैं। सीसीटीवी कैमरे होने के कारण पता चल सका है कि किस दिन चोरी हुई है। मालिक ने कैमरे के माध्यम से घर में हलचल देखी और अपने जानने वालों को इसके बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली और पुलिस टीम डीएसपी आरपी जसवाल और एसएचओ धर्मशाला के साथ छानबीन में जुटी। पुलिस ने अपनी तरह से तहकीकात की। इसमें दो लोगों पर शक हुआ और शक के आधार पर पूछताछ की गई। उनसे जेवरात बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed