{"_id":"6667572bd20a2fabe20ee064","slug":"jewelery-worth-rs-23-lakh-recovered-from-theft-accused-in-alampur-garden-kangra-news-c-95-1-ssml1008-137184-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आलमपुर के बाग में चोरी के आरोपियों से 23 लाख रुपये के गहने बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आलमपुर के बाग में चोरी के आरोपियों से 23 लाख रुपये के गहने बरामद
Tue, 11 Jun 2024 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 11 Jun 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। आलमपुर पंचायत के बाग गांव में शुक्रवार देर शाम हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए करीब 23 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरातों की रिकवरी कर ली है। आरोपियों को मंगलवार को पालमपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक बाग गांव के निवासी रमेश चंद रोजाना की तरह शुक्रवार शाम को बाजार की तरफ घूमने निकले थे। आलमपुर गांव के ही आरोपी अभिषेक और राहुल ने मौके पाकर घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर के घर के अंदर अलमारी में रखे करीब 23 लाख रुपये कीमत के जेवरात चुरा लिए।पुलिस ने दोनों आरोपियों को शक के आधार पर शनिवार को ही अपनी हिरासत में ले लिया था। इस कार्रवाई की कमान डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा ने अपने हाथ में लेकर के एसएसओ लंबागांव और एसएचओ बैजनाथ के नेतृत्व में दो टीमें गठित करके आरोपियों को अतिशीघ्र अपनी गिरफ्त में लेने के आदेश दिए थे। पुलिस ने एक दिन के अंदर ही आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लेकर के कार्रवाई को अपने अंजाम पर पहुंचा कर के आरोपियों से चुराए गए जेवरातों की रिकवरी भी कर ली। पुलिस ने इस मामले को एक दिन के भीतर ही सुलझा लिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ लंबागांव प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को मंगलवार को पालमपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा।