{"_id":"62b0bd736e6a2d0648401c37","slug":"jeep-bike-fell-into-the-pit-at-the-overhead-bridge-construction-site-two-injured-kangra-news-sml4127703182","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरहेड ब्रिज निर्माण स्थल पर गड्ढे में गिरे जीप-बाइक, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरहेड ब्रिज निर्माण स्थल पर गड्ढे में गिरे जीप-बाइक, दो घायल
विज्ञापन
ओवरहेड ब्रिज निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी जीप
- फोटो : Kangra
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ-महाकाल मार्ग पर गणेश बाजार के समीप निर्माणाधीन ओवरहेड ब्रिज के लिए खोदे गए गड्ढे में एक पिकअप जीप और मोटरसाइकिल के गिरने से दो व्यक्ति घायल हो गए। मोटरसाइकिल चालक मनोज कुमार और पिकअप गाड़ी के चालक शुभम चौहान का उपमंडलीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे पेश आए इस हादसे को लेकर मोटरसाइकिल चालक मनोज कुमार पुत्र ओंकार चंद निवासी महाकाल ने पाईसा देहरागोपीपुर के शुभम चौहान पुत्र अजय सिंह के विरुद्ध उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर उसे गड्ढे में गिराने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में मनोज कुमार ने कहा है कि वह सुबह राजा का बाग में अपनी ड्यूटी के लिए मोटरसाइकिल से जा रहा था।
ऊपर की तरफ से तेज गति से आ रही जीप ने उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और मोटरसाइकिल गड्ढे में नीचे गिर गया। ऊपर से जीप भी गड्ढे में गिर गई। सब्जी से भरी यह गाड़ी सब्जी मंडी की तरफ जा रही थी। पुलिस ने मनोज कुमार की शिकायत पर जीप चालक शुभम चौहान के विरुद्ध मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।