{"_id":"60f5c3598ebc3e72ed5c5194","slug":"jcb-operator-s-body-found-in-kharti-drain-family-suspects-murder-on-sunday-jcb-had-come-out-of-the-house-vipin-was-the-only-brother-of-three-sisters-kangra-news-sml377473321","type":"story","status":"publish","title_hn":"खारटी नाले में मिला जेसीबी ऑपरेटर का शव, परिजनों को हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खारटी नाले में मिला जेसीबी ऑपरेटर का शव, परिजनों को हत्या का शक
विज्ञापन
नगरी (कांगड़ा)। पंचायत बड़सर के अंतर्गत खारटी गांव के नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद हुआ। इसकी पहचान जेसीबी ऑपरेटर 22 साल के विपिन कुमार निवासी बड़सर के तौर पर हुई है। युवक रविवार को मशीन को खड़ी कर अपने घर निकला था, लेकिन सुबह उसका शव नाले से बरामद हुआ। परिजनों ने बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने पर हत्या होने की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह खारटी गांव के नाले में एक युवक का शव मिला। इसकी सूचना पंचायत प्रधान स्वरूप कुमार ने पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था। युवक के पिता हाकम कपूर भेड़ पालक हैं। विपिन के जीजा संजय कपूर ने बताया कि रात को वह घर नहीं पहुंचा तो उन्हें चिंता होने लगी और उन्होंने जेसीबी के मालिक सतीश से संपर्क साधा। इस पर जेसीबी मालिक ने बताया कि विपिन छह बजे मशीन को खारटी में ही खड़ा कर चला गया था। संजय ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे फोन करने पर रिंग तो गई पर फोन नहीं उठाया, जिससे उन्हें चिंता हुई। फिर फोन मिलाया तो स्विच ऑफ आया और इसके कुछ ही देर बार उन्हें विपिन का शव मिलने की सूचना मिली। उन्होंने विपिन की मौत को संदिग्ध करार दिया है।
विज्ञापन
वहीं एसएचओ संदीप शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि विपिन के सहयोगी क्लीनर से पूछताछ की जा रही है। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।