{"_id":"48765d36978ce1675d7fa663a45222d3","slug":"jbt-teacher-should-be-appointed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार जेबीटी शिक्षक किए जाएं नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार जेबीटी शिक्षक किए जाएं नियुक्त
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
नवभारत एकता दल ने बेरोजगार जेबीटी अध्यापकों को जल्द नियुक्तियां देने की मांग की है। बेरोजगार प्रशिक्षित जेबीटी अध्यापक संघ के जिला प्रधान हरबंस लाल की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक को संबोधित करते हुए दल के अध्यक्ष पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि दल बेरोजगार शिक्षकों की मांगों को लेकर संघर्ष करेगा। हरबंस लाल ने बताया कि जिन बेरोजगार जेबीटी अध्यापकों ने एक बार अध्यापक पात्रता परीक्षा पास कर ली है, उन्हें बैच आधार पर नियुक्तियां दी जाएं। वर्तमान में जो भी टेट पास कर मेरिट में आ रहे हैं, उनको ही तैनाती दी जाए।
विज्ञापन
नव भारत एकता दल ने बेरोजगार जेबीटी शिक्षकों की मांग को सही ठहराते हुए कहा कि टेट पास शिक्षकों की मेरिट बनाकर उन्हें पहले बैचवाइज नियुक्ति देने के बाद ही अगली टेट परीक्षा ली जाए। एकता दल के अध्यक्ष पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि टेट परीक्षा जिला वार की बजाय पूरे राज्य में करवाकर मेरिट बनाई जाए। इससे कई जिलों में कम अंक लेने वालों को नियुक्ति मिल जाती है। जबकि, अन्य जिलों में अधिक अंक लेने वाले भी नियुक्ति नहीं ले पाते। विश्वकर्मा ने कहा कि बेरोजगार प्रशिक्षित जेबीटी शिक्षकों के आंदोलन में नव भारत एकता दल पूरा साथ देगा।
विज्ञापन