फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jasvindra unanimously became the District President of Gram Rojgar Sevak Sangh.

Kangra News: जसविंद्र सर्वसम्मति से बने ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष

Mon, 23 Sep 2024 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 23 Sep 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Jasvindra unanimously became the District President of Gram Rojgar Sevak Sangh.
कांगड़ा में विधायक आरएस बाली से मिलने पहुंचे ग्राम रोजगार सेवक जिला कांगड़ा के प्रतिनि​धि। संवाद
धर्मशाला। ग्राम रोजगार सेवक जिला कांगड़ा की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें जसविंद्र अंगारिया को जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं, राजेश छत्रालिया वरिष्ठ उप प्रधान, मुकेश कुमार को महासचिव, अजय राणा सह-सचिव और संदीप कपूर को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। ग्राम रोजगार सेवक जिला कांगड़ा के समस्त विकास खंडों के सदस्य रविवार को नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली से मिले। संघ ने इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग में विलय और दैनिक भोगी कर्मियों को चार साल पूरा होने उपरांत रेगुलर वेतनमान का लाभ न मिलने और करुणामूलक नौकरी का लाभ न मिलने की मांगों को रखा।
विज्ञापन

इसके उपरांत संघ की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पुरानी कार्यकारिणी के अध्यक्ष की ओर से इस्तीफा दिए जाने के चलते नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर प्रस्ताव डाला गया। जिसके चलते सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में सदस्य गौरव शर्मा, दीपक कुमार, हरदीप राणा, अरविंद कुमार, सीआर कपूर, गोपाल कपूर, अरुण कुमार, सुमन कुमारी तथा धीरज कुमार को नियुक्त किया गया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष साहिब सिंह, पूर्व उप प्रधान पवन कुमार, वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र बिंदु, अमरीश, हरदीप राणा, रविंद्र डढवाल, प्रवीण राणा और देवेंद्र सहित अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान नवगठित कार्यकारिणी ने प्रस्ताव रखा कि संघ के राज्य प्रधान ने भी इस्तीफा दे दिया और राज्य कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी जल्द बैठक का आयोजन कर चुनाव करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके उपरांत संघ की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पुरानी कार्यकारिणी के अध्यक्ष की ओर से इस्तीफा दिए जाने के चलते नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर प्रस्ताव डाला गया। जिसके चलते सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में सदस्य गौरव शर्मा, दीपक कुमार, हरदीप राणा, अरविंद कुमार, सीआर कपूर, गोपाल कपूर, अरुण कुमार, सुमन कुमारी और धीरज कुमार को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed