{"_id":"65e22882002f9ef7ea042ef4","slug":"jasur-vegetable-market-will-soon-get-new-parking-kangra-news-c-95-1-ssml1022-127284-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जसूर सब्जी मंडी को जल्द मिलेगी नई पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जसूर सब्जी मंडी को जल्द मिलेगी नई पार्किंग
Sat, 02 Mar 2024 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। सब्जी मंडी जसूर को जल्द ही नई पार्किंग मिलने की उम्मीद जगी है। इसके लिए टेंडर प्रकिया पूरे करने के ऊपर प्रगति पर है। जसूर सब्जी मंडी गत चार दशक पूर्व तत्कालीन फील्ड मार्शल सत महाजन के प्रयासों से स्थापित हुई थी। वर्तमान में सब्जी मंडी का कारोबार कई गुना बढ़ चुका है और यह उपमंडल नूरपुर के किसान बागवानों के लिए अपने उत्पाद के क्रय-विक्रय का एक महत्वपूर्ण स्थल बन चुका है, लेकिन इस सब्जी मंडी का महत्व जून और जुलाई में तब और बढ़ जाता है जब इस जनपद में उत्पादित आम की विभिन्न किस्मों को खरीदने के लिए फल कारोबारी उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा दिल्ली और जम्मू कश्मीर तक के आढ़ती यहां खरीद के लिए पहुंचते हैं।
वाहनों का जमघट साथ लगते एनएच की सड़क तक पहुंच जाता है। सीजन में बड़ी संख्या से वाहन जब अपनी बारी में इंतजार में खड़े हो जाते हैं, तो यातायात बुरी तरह बाधित होता है। सब्जी मंडी में पार्किंग स्थल में समुचित अभाव के चलते मात्र 10 फीसदी वाहन अंदर जा सकते हैं। जबकि 90 फीसदी वाहन अपने सामान की आपूर्ति के लिए एनएच पर खड़े होने के लिए मजबूर होते हैं। ऐसे में इस पार्किंग के निर्माण से यहां काफी हद तक राहत मिलेगी।
सब्जी मंडी जसूर में पार्किंग की समस्या का मामला वर्तमान बजट सत्र में सदन में उठाया गया था। सदन में दी गई जानकारी के अनुसार 1800 मीटर भूमि को पार्किंग के लिए विकसित किया जा रहा है। इसके लिए टेंडर भी लग चुके हैं।
विज्ञापन
रणवीर सिंह निक्का, विधायक नूरपुर