फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jassa Patti won Mahadangal by defeating Gurmeet Delhi, got cash prize of one lakh

Kangra News: जस्सा पट्टी ने गुरमीत दिल्ली को हराकर जीता महादंगल, एक लाख की राशि नकद मिली इनाम

Tue, 16 Apr 2024 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 16 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Jassa Patti won Mahadangal by defeating Gurmeet Delhi, got cash prize of one lakh
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी के नजदीक महाकालेश्वर के बैसाखी महादंगल का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश धवाला ने शिरकत की। दंगल में छोटी माली में साहिल ऊना विजय रहे। नंबर दो की माली में परविंदर पट्टी विजय रहे। नंबर तीन की माली में वंश पटियाला ने शरीफ को हराकर माली जीती। बड़ी माली जस्सा पट्टी और गुरमीत दिल्ली के बीच में हुई जिसमें जसवां पट्टी पहलवान विजय रहे।
विज्ञापन

उन्हें एक लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की गई, जबकि गुरमीत दिल्ली को 75,000 रुपये की राशि प्रदान की गई। जसवां परागपुर के समाज सेवक और उद्योगपति संजय पराशर ने विशेष अतिथि के तौर पर इस दंगल में शिरकत की। उन्हें दंगल आयोजन समिति के सदस्य ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश धवाला ने विशेष अतिथि संजय पराशर के साथ विधि पूर्वक पूजा-अर्चना कर महा दंगल का पारंपरिक अंदाज में शुभारंभ किया। देश विदेश के नामी पहलवानों ने इस महा दंगल में भाग लिया। रमेश धवाला ने देश-विदेश से आए नामी पहलवानों का यहां पधारने पर स्वागत किया और कहा कि दंगल हमारी संस्कृति और सभ्यता की पहचान है सदियों से दंगल हमारे क्षेत्र में बड़े स्तर पर करवाए जाते हैं जिसमें पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने 15,000 रुपये की राशि दंगल कमेटी के सदस्यों को दी।

15जेएनडी27: पत्रकारों से बातचीत करते हुए जेजेपी युवा नेता अनुराग खटकड़। संवाद

15जेएनडी27: पत्रकारों से बातचीत करते हुए जेजेपी युवा नेता अनुराग खटकड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed