{"_id":"682787915d4afdcd840ba554","slug":"jasoor-got-the-gift-of-kisan-vishram-griha-kangra-news-c-95-1-ssml1020-177245-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जसूर को मिला किसान विश्राम गृह का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जसूर को मिला किसान विश्राम गृह का तोहफा
Sat, 17 May 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 17 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
जसूर मंडी में किसान विश्राम गृह का उद्धाटन करते हुए कृषि मत्री चंद्र कुमार। स्रोत: मडी समिति
जसूर (कांगड़ा)। कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने शुक्रवार को जसूर उपमंडी यार्ड में नवनिर्मित किसान विश्राम गृह का लोकार्पण किया। मंत्री ने कहा कि यह विश्राम गृह विशेष रूप से दूरदराज़ से आने वाले किसानों को बेहतर ठहराव की सुविधा देगा। भवन में नौ कमरे, दो वीआईपी सेट, 12 बेड की डॉरमेट्री और एक कैंटीन उपलब्ध करवाई गई है। कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि जैविक खेती से किसानों की आर्थिक समृद्धि बढ़ रही है। कांगड़ा की निचली बेल्ट में करेला, खीरा और घीया की उपज किसानों को फायदा दे रही है।
वर्तमान में मंडी समिति कांगड़ा के अंतर्गत कांगड़ा के अलावा पालमपुर, बैजनाथ, जयसिंहपुर, नगरोटा बगवां, धर्मशाला, ज्वालामुखी, गुलेर, ज्वाली, जसूर और धरमाण में उपमंडियां संचालित हैं। इसके अतिरिक्त फतेहपुर, गंगथ और रियाली में तीन अनाज मंडियां भी कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में इन मंडियों में 4,05,305 क्विंटल फल एवं सब्जियों की आवक दर्ज हुई। इसके अलावा 1,738 किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 1,34,626 क्विंटल धान और 12,795 क्विंटल गेहूं बेचा है। इससे पहले, कृषि उपज मंडी समिति कांगड़ा के अध्यक्ष चौधरी नरेंद्र कुमार ने कृषि मंत्री को शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एसडीएम गुरसिमर सिंह, वन निगम के निदेशक योगेश महाजन, संयुक्त निदेशक कृषि राहुल कटोच और कृषि उपज मंडी समिति कांगड़ा के सचिव दीक्षित जरयाल आदि उपस्थित रहे।