फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jalandhar's Sunny defeated Rohtak's Ravi to win the Bhranta Patta Chhinj

Kangra News: जालंधर के सन्नी ने रोहतक के रवि को हरा जीती भ्रांता पट्ट छिंज

Fri, 10 Apr 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Jalandhar's Sunny defeated Rohtak's Ravi to win the Bhranta Patta Chhinj
भ्रान्ता पट्ट छिंज मेले में विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को इनाम देते मुख्यातिथि विपिन सिंह परम
थुरल (कांगडा़)। ग्राम पंचायत भ्रांता में तीन दिवसीय पट्ट छिंज मेले का समापन वीरवार को हुआ। छिंज मेले का समापन मुख्यातिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने किया। छिंज की बड़ी माली में जालंधर के सन्नी पहलवान ने रोहतक के रवि पहलवान को हराया। मुख्यातिथि ने माली विजेता पहलवान को 25 हजार रुपये और गागर, जबकि उपविजेता को 15 हजार रुपये और गागर इनाम दिया।
विज्ञापन

छिंज मेले में छोटी माली भ्रांता केसरी के नाम पर अंडर 16 में अंशुल पठियार (नगरोटा बगवां) ने ऋषव डरोह को हराया। मुख्यातिथि ने भ्रांता केसरी के विजेता को 3,100 रुपये और उपविजेता को 2,100 रुपये दिए। मुख्यातिथि ने अखाड़े के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने मेला कमेटी को अपनी ऐच्छिक निधि से 2,1000 रुपये दिए। इस मौके पर थुरल मंडल अध्यक्ष विकास धीमान, जिला पार्षद राजेश धीमान, मेला कमेटी प्रधान वीर सिंह चौहान, भ्रांता पंचायत प्रधान राज धीमान, कुलदीप सिंह जाट और विजय राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed