फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jaisinghpur politics heats up due to the crowd gathered at the felicitation ceremony.

Kangra News: सम्मान समारोह में जुटी भीड़ से गरमाई जयसिंहपुर की सियासत

Tue, 22 Sep 2026 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 22 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Jaisinghpur politics heats up due to the crowd gathered at the felicitation ceremony.
जयसिंहपुर में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विपिन सिंह परमार व अन्यस्त्रोत जागरूक पाठक
बृज मोहन कंठबाल
विज्ञापन

लंबागांव (कांगड़ा)। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा टिकट को लेकर जारी सियासी चर्चाओं के बीच सोमवार को ऐतिहासिक चौगान में आयोजित कार्यक्रम ने हलचल तेज कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह में जुटी भीड़ को पूर्व विधायक रवि धीमान के शक्ति प्रदर्शन और क्षेत्र में उनकी मजबूत मौजूदगी के तौर पर देखा जा रहा है।
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में आगामी चुनावों को लेकर पार्टी के कई संभावित चेहरों के नाम तैर रहे थे। ऐसे में इस बड़े आयोजन के जरिये रविंद्र द्वारा अपनी संगठनात्मक पकड़ और जनाधार दिखाने का प्रयास माना जा रहा है। कार्यक्रम के बाद हलके में विभिन्न दावेदारों की जमीनी स्थिति और प्रभाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि विधानसभा चुनाव और टिकट आवंटन में अभी समय शेष है और अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान को ही करना है।
विज्ञापन

इसके बावजूद राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस आयोजन के बाद अन्य संभावित दावेदारों पर भी हलके में उतरकर अपनी सक्रियता साबित करने का दबाव बढ़ गया है। वहीं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच भी इस शक्ति प्रदर्शन को लेकर दिन भर सियासी नफा-नुकसान का मंथन चलता रहा, जिससे आने वाले दिनों में जयसिंहपुर में भाजपा की अंदरूनी राजनीति और रोचक होने के आसार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed