फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ITMS cameras will be installed at five places including Nagarota Bagwan and Palampur

Kangra News: नगरोटा बगवां और पालमपुर समेत पांच जगह लगेंगे आईटीएमएस कैमरे

Sun, 07 Sep 2025 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 07 Sep 2025 06:59 AM IST
विज्ञापन
ITMS cameras will be installed at five places including Nagarota Bagwan and Palampur
धर्मशाला। पुलिस जिला कांगड़ा ने धर्मशाला के बाद जिले के पांच अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) कैमरे स्थापित करने की योजना बनाई है। इसके लिए पुलिस ने निदेशालय को प्रपोजल मंजूरी के लिए भेजा है। चुने गए स्थानों में नगरोटा बगवां, रानीताल, शाहपुर, पालमपुर और बैजनाथ शामिल हैं। ये वे मुख्य स्थल हैं, जहां वाहनों की आवाजाही सबसे अधिक रहती है।
विज्ञापन

धर्मशाला में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पहले ही 6 और पुलिस की ओर से 1 आईटीएमएस कैमरा स्थापित किया गया था। इनमें से 5 कैमरे सक्रिय हो चुके हैं और शहर में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर चालान की कार्रवाई की जा रही है। पर्यटन नगरी धर्मशाला में शुरू किए गए कैमरों से यातायात नियम तोड़ने वालों पर ऑनलाइन चालान किया जा रहा है। पिछले 10 दिन में 900 चालान किए गए, जिनमें बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, वाहन चलाते फोन का इस्तेमाल करने और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले शामिल हैं।
विज्ञापन

एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि धर्मशाला के बाद अब अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आईटीएमएस कैमरे स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पांच स्थानों पर इन कैमरों को लगाने के लिए प्रपोजल निदेशालय को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed