फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   IPL... T20 thrill to be seen in Dharamshala, Mandi-Chamba to become fan parks

Kangra News: आईपीएल... धर्मशाला में होगा टी-20 का रोमांच, मंडी-चंबा बनेंगे फैन पार्क

Sun, 26 Apr 2026 08:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 26 Apr 2026 08:14 AM IST
विज्ञापन
IPL... T20 thrill to be seen in Dharamshala, Mandi-Chamba to become fan parks
धर्मशाला में पत्रकारों से बाचतीत करते एचपीसीए के महासचिव मनुज शर्मा। -संवाद
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में मई माह में होने वाले आईपीएल के तीन मुकाबलों को लेकर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को प्रेस वार्ता में एचपीसीए के महासचिव मनुज शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में 11, 14 और 17 मई को होने वाले मैचों का आयोजन एक उत्सव की तरह किया जाएगा।
विज्ञापन

महासचिव ने कहा कि इस बार जिला मंडी और चंबा को आईपीएल फैन पार्क के लिए चुना गया है, जो प्रदेश के लिए हर्ष का विषय है। इससे पहले शिमला, बिलासपुर और ऊना को यह गौरव मिल चुका है। धर्मशाला में मैचों के आयोजन से न केवल कांगड़ा के पर्यटन को पंख लगेंगे, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा सहारा मिलेगा।
विज्ञापन

मैचों के सफल आयोजन को लेकर एचपीसीए ने जिला प्रशासन के साथ अहम बैठक की है। मनुज शर्मा ने बताया कि स्टेडियम का नवीनीकरण कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में लगभग 20 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। बैठक के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के मुख्य सदस्य और एचपीसीए की आयोजन टीम भी मौजूद रही। सुरक्षा, यातायात और अन्य सुविधाओं को सुचारू बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed