{"_id":"6a00dc4a7a161174350558bd","slug":"ipl-matches-bring-relief-to-hotel-business-kangra-news-c-95-1-kng1046-234055-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: होटल कारोबार के लिए राहत बना आईपीएल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: होटल कारोबार के लिए राहत बना आईपीएल मैच
Mon, 11 May 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 11 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। एचपीसीए के क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में सोमवार शाम को खेले जाने वाला पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का आईपीएल टी-20 मैच पर्यटन कारोबार के लिए राहत बनकर आया है। मैच से एक दिन पूर्व ही पर्यटन नगरी के निजी होटलों में क्रिकेट प्रेमियों ने दस्तक देना शुरू कर दी है। रविवार को पर्यटन नगरी के होटलों में 60 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। पंजाब, चडीगढ़, हरियाणा, जम्मू से लेकर दिल्ली तक पर्यटकों व क्रिकेट प्रेमियों के वाहन दिन भर पर्यटन नगरी धर्मशाला का रुख करते रहे।
होटल कारोबारियों की मानें तो यह होटल सहित यहां के पर्यटन कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर बनकर आया है। उम्मीद लगाई जा रही है कि सोमवार को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट का रोमांच पूरी तरह से पर्यटन नगरी को क्रिकेट प्रेमियों से पैक कर देगा। इसका सीधा लाभ होटल सहित पर्यटन कारोबार से जुड़े रेस्तरां, ढाबा, टैक्सी व रिक्शा संचालकों को मिलेगा। यही उम्मीद आने वाले मैचों को लेकर जताई जा रही है।
इस बारे में स्मार्ट सिटी होटल एवं रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष राहुल धीमान ने बताया कि रविवार को पर्यटन नगरी के निजी होटलों में देर शाम तक 60 फीसदी होटल बुकिंग दर्ज की गई है। उन्हें विश्वास है कि सोमवार को मैच के सफल आयोजन के साथ पर्यटन नगरी के सारे होटल पैक हो जाएंगे।